हिंसा वाले इलाकों का दौरा करेगी कांग्रेस कमेटी, सौंपी जाएगी रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में हुई हिंसा के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और रिपोर्ट देने के लिए एक टीम बनाई है। इसके लिए उन्होंने पांच सदस्यीय दल को दंगाग्रस्त इलाकों का दौरा करने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बता दें हिंसा में 43 की मौत और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।