कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर आज से उदयपुर में शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर आज से उदयपुर में शुरू होगा। शिविर में 400 से अधिक कांग्रेसी शिरकत करेंगे। राहुल गांधी बीती रात 8 बजे सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से करीब 74 नेताओं के साथ उदयुपर के लिए ट्रेन से रवाना हुए। वे यहां चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। मेवाड़ एक्सप्रेस में राहुल गांधी सहित सभी नेताओं के लिए दो डिब्बे पहले से तैयार किए गए थे।
