साजिशकर्ताओं का पीएफआई से कनेक्शन, चार संस्थाओं के दस्तावेज मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कानपुर में हुए बवाल के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पीएफआई से संबंधित चार संस्थाओं के तमाम दस्तावेज बवाल के साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी के पास से बरामद हुए। ये वो संस्थाएं हैं, जिनको पीएफआई फंडिंग करता रहा है। कई जांच एजेंसियों की तफ्तीश में साबित हो चुका है। ऐसे में आशंका बढ़ गई है कि शायद साजिशकर्ता पीएफआई व उनसे जुड़ी संस्थाओं के लोगों से सीधे संपर्क में था।
