बीजेपी नेता मनुपाल का विवादित पोस्ट, जावेद हबीब पर थूककर वीडियो देने वाले को देंगे 51,000 का इनाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Southweb
बीजेपी किसान मोर्चा के महामंत्री मनुपाल बंसल ने फेसबुक पर विवादित पोस्ट डाला। उन्होंने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के ऊपर थूककर वीडियो जारी करने वाले को 51,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की। 3 जनवरी को एक सेमिनार में बड़ौत की ब्यूटी पार्लर संचालिका पूजा गुप्ता के सिर पर जावेद हबीब द्वारा हेयर कटिंग के दौरान थूकने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से जावेद निशाने पर हैं।
