हंसराज कॉलेज में गोशाला खोलने पर विवाद, हॉस्टल बनाने की मांग की जाएगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nbt
हंसराज कॉलेज में गो संवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र खोले जाने पर नया विवाद पनपा। छात्रों का आरोप है कि केंद्र के रूप में गोशाला को गर्ल्स हॉस्टल की जगह पर खोला गया। वहीं कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि अनुसंधान केंद्र का हॉस्टल की जगह से कोई लेना-देना नहीं है। छात्रों का कहना है कि गोशाला हटाने को लेकर अभियान शुरू करने के साथ हॉस्टल बनाने की मांग की जाएगी।
