देश के दो बड़े स्कूलों में कोरोना विस्फोट, अलग-अलग जगह पर करीब 100 बच्चे पाए गए संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' की बढ़ती रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बाबत स्वास्थ्य मंत्रालय में बैठकों का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में करीब 100 स्कूली छात्र कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हिमाचल के बिलासपुर में 23, पश्चिम बंगाल के नदिया में 29, हरियाणा के अंबाला में 4 तो पंजाब के जालंधर में 25 छात्र कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
