बिहार में बाहरी यात्रियों की होगी कोरोना जांच, संक्रमित मिलने पर किए जाएंगे क्वारंटीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nbt
दीपावली, छठ पर्व पर आने वालों के लिए बिहार में कोरोना टेस्ट अनिवार्य हो गया है। संक्रमित पाए जाने वालों को तत्काल क्वारंटाइन किया जाएगा। बता दें नीतीश सरकार महामारी को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। इसलिए अन्य प्रदेशों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों की कोरोना टेस्टिंग के बाद ही बिहार में एंट्री होगी अगर कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे तत्काल क्वारंटाइन कर दिया जाएगा।
