अगस्त में जी-7 देशों से ज्यादा हुआ भारत में कोरोना वैक्सीनेशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अगस्त में भारत ने 18 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए, जो कि जी-7 देशों में हुए वैक्सीनेशन से अधिक है। देश में अब तक 68 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गईं। अगस्त में जी-7 समूह में शामिल जापान में 4 करोड़, अमेरिका में 2.3 करोड़, फ्रांस में 1.3 करोड़, जर्मनी में 90 लाख, इटली में 80 लाख, ब्रिटेन में 50 लाख और कनाडा में 30 लाख डोज दी गईं।
