देश में 100 से ऊपर ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या, सरकार बोली- गैरजरूरी यात्रा न करें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
ओमिक्रॉन वैरिएंट देश के 12 राज्यों में फैल चुका है। अब तक इसके कुल 113 मामले सामने चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में भी दो-दो मामले सामने आए हैं। सरकार ने लोगों को जरूरी न होने पर यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अकेले वैक्सीन से काम नहीं चलेगा और इसके साथ-साथ कोरोना व्यवहार का भी पालन करना पड़ेगा।
