सीबीएसई के 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए काउंसलिंग एप लॉन्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया सीबीएसई ने नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए काउंसलिंग एप लॉन्च किया है। इस काउंसलिंग एप का नाम दोस्त फॉर लाइफ है। इस काउंसलिंग एप को पेश करने का मकसद विद्यार्थियों के साइको-सोशल वेलनेस में सुधार करना है। एप के जरिए सीबीएसई 10 मई से अपना वार्षिक काउंसलिंग प्रोग्राम की शुरुआत करेगी। एप में शैक्षणिक, सोशल, इमोशनल और व्यवहार संबंधी सामग्री भी मौजूद होगी।
