देश को मिले 331 युवा सैन्य अफसर, मित्र देशों को मिले 42 सैन्य अफसर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran
आईएमए में आज पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। इस दौरान देश को 331 जांबाज सैन्य अफसर मिले तो मित्र देशों को भी 42 सैन्य अफसर मिले। ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस बार भी उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। उत्तर प्रदेश के 63 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बने।
