सौनी में तैयार हुआ देश का पहला हिमालयन स्पाइस गार्डन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
धार्मिक पर्यटन स्थल सौनी बिनसर के जंगलों में स्पाइस गार्डन बन गया। जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक के हिमालयी राज्यों का पहला बागान उत्तराखंड के रानीखेत में तैयार हो गया है। यहां संपूर्ण उच्च एवं हिमालयी क्षेत्र की 30 से ज्यादा प्रजातियां जड़ें जमा चुकी हैं। इनमें कुछ दुर्लभ श्रेणी मसाला प्रजातियां भी शामिल हैं। खास बात यह है कि उद्यान को स्पाइस टूरिज्म के रूप में विस्तार दिया जाएगा।
