नौसेना को सौंपा गया देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस 'विक्रांत'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस 'विक्रांत' गुरुवार को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। स्वदेशी विमान वाहक को जल्द ही भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा, जो हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की स्थिति मजबूत करेगा। विक्रांत की डिलीवरी के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास स्वदेशी डिजाइन से विमान वाहक पोत बनाने की विशिष्ट क्षमता है।
