हरियाणा में बना देश का सबसे ऊंचा पक्षीघर, 15 लाख की लागत में 38 दिन में 73 फुट ऊंचा पक्षीघर बना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
हरियाणा में देश का सबसे ऊंचा पक्षीघर बनाया गया है। 15 लाख रुपये की लागत में ये पक्षीघर 38 दिनों में तैयार कराया गया है। ये आठ मंजिला है। महेंद्रगढ़ के गांव पाली के बाबा जयराम दास धाम में ये पक्षीघर बनाया गया है। इस मंदिर कमेटी द्वारा 2 वर्ष में जिले में ऐसे 25 पक्षी घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि हर मौसम में पक्षी सुरक्षित रहें।