पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में देश का सबसे बड़ा घंटा स्थापित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर के पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सहस्त्र शिवलिंग मंदिर के पास देश का सबसे बड़ा घंटा स्थापित कर दिया गया है। 37 क्विंटल वजनी इस महाघंटे को रविवार देर शाम को स्थापित किया गया है। ये दुनिया का भी सबसे बड़ा और वजनी घंटा हो सकता है। प्रदेश की बात करें तो दतिया में रतनगढ़ माताजी मंदिर में 1635 किलोग्राम का घंटा लगा है।
