दिल्ली दंगे में आगजनी के मामले में 10 आरोपी मुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोर्ट ने दिल्ली दंगों में दुकानों में आगजनी के आरोपी 10 लोगों को आरोपमुक्त किया। इन पर लूटपाट और आगजनी का आरोप था। कोर्ट ने कहा कि पुलिस अपनी कमियां छुपा रही थी। पुलिस ने दो दिन की घटनाओं को एक साथ जोड़ा। कड़कड़डूमा कोर्ट ने आगजनी के आरोप हटाते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं ने अपने शुरुआती बयानों में दुकानों में आगजनी के संबंध में एक शब्द तक नहीं कहा।
