मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी को कोर्ट ने दी नाम बदलने की इजाजत, जल्द मिलेगा नया बर्थ सर्टिफिकेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
एलन मस्क की बेटी ट्रांसजेंडर हैं उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया है जिसके बाद वो अपना नाम भी बदलना चाहती थी, जिसके लिए अब कोर्ट ने इजाजत भी दे दी है। 18 वर्षीय जेवियर अब विवियन जेना विल्सन के नाम से जाने जाएंगे। अब वो कानूनी दस्तावेजों पर भी अपना नाम बदलवाना चाहती हैं। कोर्ट ने बताया कि जल्द ही जेवियर को नया जन्म प्रमाण-पत्र जारी कर दिया जाएगा।