शरजील के खिलाफ आरोप तय, 26 मार्च को होगी अगली सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील इमाम के खिलाफ अदालत ने राजद्रोह समेत अन्य मामलों में आरोप तय किए। शरजील इमाम पर दिसंबर 2019 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, जनवरी 2020 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर सीएए और एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। अदालत ने मामले पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 26 मार्च तय की।
