सुकेश की सहयोगी पूजा सिंह को कोर्ट ने दिया झटका, ईडी की हिरासत में भेजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI News
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी पूजा सिंह की मुश्किलें भी बढ़ गई। दिल्ली कोर्ट ने पूजा सिंह को पूछताछ के लिए चार दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। ठग सुकेश चंद्रशेखर ने रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से तिहाड़ जेल में बंद रहने के दौरान करोड़ों रुपयों की जबरन वसूली की थी।
