एल्गार परिषद के तीन आरोपियों को जमानत देने से एनआईए की विशेष कोर्ट का इनकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की मुंबई स्थित एक विशेष अदालत ने एल्गार परिषद-माओवादी मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने प्राप्त दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा है कि तीनों आरोपियों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के अन्य सदस्यों की मदद से देश में अराजकता पैदा करने और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ‘गंभीर षड़यंत्र’ रचा था।
