कोर्ट ने ताहिर हुसैन को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
IB ऑफिसर अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम देर शाम कड़कड़डूमा कोर्ट पहुंची। सुनवाई के बाद कोर्ट ने ताहिर को सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बता दें दिल्ली पुलिस की टीम ने ताहिर को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। इससे पहले ताहिर द्वारा दाखिल की गई अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी थी।