देशभर में आज कोविड मॉक ड्रिल, सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहे कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर आज देशभर के सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जाएगी। इसे लेकर केंद्र ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है। मॉक ड्रिल के दौरान आइसोलेशन बेड्स की क्षमता, ऑक्सीजन बेड्स, आईसीयू बेड्स जैसे पैरामीटर्स चेक किए जाएंगे। ड्रिल में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स सहित आशा और आंगनवाड़ी वर्कर भी शामिल होंगे।
