गुरुग्राम में गौ तस्करों ने तेज रफ्तार पिकअप से गायों को फेंका, गौरक्षकों पर फायरिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार रात को पिकअप सवार गौ तस्करों ने जमकर आतंक मचाया। गौरक्षकों के पीछे पड़ने के बाद तस्करों ने फिकअप को तेज रफ्तार में दौड़ाकर उसमें भरी गायों को फेंकना शुरू कर दिया। तस्करों ने टायर पंक्चर होने के बाद भी करीब 22 किलोमीटर तक पिकअप को दौड़ाया और बचने के लिए गौ रक्षकों पर फायरिंग भी की। हालांकि, बाद में गौरक्षकों ने सोहना रोड़ पर घामड़ोज टोल प्लाजा के पास उन्हें दबोच लिया।