केरल में माकपा कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने आरएसएस पर लगाया आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Republic world
केरल में माकपा पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या हुई। उसकी पहचान हरिदास के रूप में हुई। वो एक मछुवारा था। बीती रात करीब एक बजे जब वह काम से घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। माकपा ने आरोप लगाया है कि हत्या के पीछे आरएसएस के लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
