कश्मीर में पत्रकारों को धमकी देने वालों के खिलाफ नकेल कसना शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nida e kashmir
कश्मीर में सक्रिय मीडिया कर्मियों को धमकी देने वालों और इस षड्यंत्र में शामिल आरोपितों के खिलाफ नकेल कसना शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम जिलों के 10 ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। कश्मीर जोन पुलिस ने इंटरनेट मीडिया से इसकी जानकारी साझा की। मंगलवार को आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट की ओर से कश्मीर के पत्रकारों की हिट लिस्ट जारी की गई।
