हरियाणा में बारिश से फसलें तबाह, 55 हजार किसानों ने मांगा मुआवजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
हरियाणा के कई जिलों में फसलों में बारिश का पानी जमा होने से फसलें खराब हुईं। अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 55 हजार किसानों ने फसलें बर्बाद होने का दावा करते हुए मुआवजा मांगा। कृषि विभाग तीन दिन में सर्वे कराएगा। हरियाणा में इस बार 12 लाख हेक्टेयर में धान, सवा लाख हेक्टेयर में कपास की बिजाई हुई। किसानों का दावा है कि बारिश से फसलें बर्बाद हुईं।
