जोधपुर में हिंसक झड़प के बाद 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान के जोधपुर में देर रात झंडे-लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ हंगामा थम नहीं रहा। हिंसा की आग विधायक के घर तक भी पहुंच गई। बीजेपी विधायक सूर्यकांत व्यास के घर के बाहर उपद्रवियों ने बाइकों को आग लगा दी। फिलहाल, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया। जोधपुर में अब 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है। ये कर्फ्यू 4 मई की रात तक जारी रहेगा।
