साइबर अपराधियों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर वसूली मोटी रकम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बिहार में साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी तरीके से पंचायती राज विभाग का वेबसाइट बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने वेबसाइट पर अलग-अलग पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन निकालकर बेरोजगार अभ्यर्थियों से ठगी करी। ठगी की जानकारी होने पर विभाग के कार्यपालक अभियंता ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ सचिवालय थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।