पाकिस्तान की ओर बढ़ा बिपरजॉय तूफान, मानसून कल तक पहुंचेगा केरल!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free Press Journal
अरब सागर से उठा ‘बिपरजॉय’ तूफान पाकिस्तान की ओर बढ़ा। समुद्र में जिस जगह यह तूफान पनपा, उससे ठीक दक्षिण में मानसून अटका हुआ था। इसलिए अब मानसून के लिए रास्ता खुल गया है। मानसून 9 जून को केरल पहुंच सकता है। मानसून 8 दिन लेट है, केरल के समानांतर जिन जगहों से तूफान गुजरा, वहां बादल छा चुके हैं। जिसके चलते कल केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश हुई।