रामबन में फटा सिलेंडर, 4 की मौत, 3 घायल; पेरिस रेलवे स्टेशन पर बैग में विस्फोटक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के रामबन स्थित मैत्रा इलाके में एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने से 1 महिला और उसकी 3 बेटियों की मौत हुई। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हुए। घायलों में मृतका के 2 बेटे और 1 रिश्तेदार शामिल है। दूसरी खबर पेरिस से, जहां सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन गारे डू नॉर्ड से एक बैग में विस्फोटक मिलने से अफरातफरी मची। एहतियातन पूरे स्टेशन को खाली कराया गया। हालांकि उस बैग में डमी पदार्थ था।
