नांगलोई में सिलेंडर फटने से लगी आग, 4 लोग झुलसे, बचाव कार्य जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: office chai
दिल्ली के नांगलोई इलाके के लक्ष्मी पार्क बी-65 के एक मकान में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू करने में जुटीं। अब तक चार लोग झुलसे। सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर आग लगने की घटना के बारे में दमकल विभाग को कॉल गया। जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
