महाराष्ट्र में दही हांडी को मिला खेल का दर्जा, सरकारी नौकरी और जान जाने पर मिलेंगे 10 लाख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free press journal
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दही हांडी को साहसी खेल का दर्जा देने की घोषणा की। महाराष्ट्र सरकार ने प्रो गोविंदा लीग भी शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने एलान किया कि दही हांडी के कार्यक्रम में गोविंदाओं को जख्मी होने पर 5 लाख और किसी की मौत होने पर 10 लाख तक कि मदद की जाएगी। इसमें हिस्सा लेने वाले गोविंदाओं को सरकारी नौकरियों में जगह दी जाएगी।
