देश में घट रहे दैनिक संक्रमित, सामने आए 27,409 नए मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 27,409 नए मामले सामने आए। इस दौरान 347 लोगों की मौत हुई। देश में अब 4,23,127 सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 4.17 करोड़ हुई। बता दें राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में यहां 586 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई।
