बंगाल की तरफ बढ़ रहा खतरनाक तूफान 'सितरंग', IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्रों में एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इससे 24 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है. ये सितरंग तूफान 25 अक्तूबर की सुबह बांग्लादेश कोस्ट में तिनकोना द्वीप और सान द्वीप के बीच से होकर निकलेगा.