पेंटागन पेपर्स लीक करने वाले डेनियल एल्सबर्ग का हुआ निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jantaserishta
वियातनम युद्ध के बारे में अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के दस्तावेजों को लीक करने वाले व्हिसलब्लोअर डेनियल एल्सबर्ग का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष में अपनी अंतिम सांस ली। वो कैंसर की बिमारी से पीड़ित थे। एल्सबर्ग का निधन कैलिफोर्निया के केंगसिंग्टन में हुआ। डेनियल एल्सबर्ग को फरवीर महीने में अग्नाशय के कैंसर का पता चला था और उन्होंने कीमोथेरेपी उपचार से इनकार कर दिया था।
