गूगल पर डेनिश जॉब सर्च पोर्टल ने यूरोपीय संघ में ठोका मुकदमा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
हाल ही में गूगल की शिकायत डेनिश जॉब सर्च पोर्टल जोबइंडेक्स ने यूरोपीय संघ से की जिसमें आरोप लगाया है कि गूगल खुद की नौकरी खोज सेवा का गलत तरीके से समर्थन कर रहा है। शिकायत के बाद यूरोपीय संघ की एंटिट्रस्ट प्रमुख मार्ग्रेथ वेस्टेगर जांच में तेजी ला सकती हैं। बता दें वेस्टेगर अलग-अलग मामलों में गूगल पर अब तक करीब 663 अरब रुपये का जुर्माना लगा चुकी हैं।
