राफेल डील में भ्रष्टाचार, दसॉल्ट ने भारतीय बिचौलिये को दिए थे 10 लाख यूरो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Strategic affairs
राफेल डील को लेकर फ्रांस की एक वेबसाइट ने दावा किया कि राफेल की निर्माता कंपनी दसॉल्ट को भारत में एक बिचौलिये को करीब 8 करोड़ 62 लाख रुपये बतौर गिफ्ट देने पड़े थे। 'राफेल पेपर्स' नामक रिपोर्ट के मुताबिक, इन पैसों को लेकर कंपनी की तरफ से फ्रेंच एंटी करप्शन अधिकारियों को कोई सही जबाव नहीं दिया गया। यही नहीं कंपनी का मालिक पहले अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के केस में जेल जा चुका है।
