मैरियूपोल में सामूहिक कब्रों में दफनाए शव, प्रसूति अस्पताल पर हुए हवाई हमले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Egypt independent
रूसी हमलों के 15वें दिन यूक्रेन में मैरियूपोल में सैकड़ों शव सामूहिक कब्रों में दफनाए गए। शवों पर कोई शोक मनाने वाला भी नहीं है। दूसरी तरफ यूक्रेन के मैरियूपोल में रूसी बलों ने एक प्रसूति अस्पताल पर हवाई हमले किए। इसमें कुछ गर्भवती महिलाएं घायल हुईं, जबकि कई बच्चे मलबे में दबे। युद्ध के 15वें दिन तक रूसी बलों ने चिकित्सा केंद्रों पर करीब 18 हमलों की पुष्टि हुई।
