दिल्ली के कृष्णा नगर में मां-बेटी का शव बरामद, बदबू बढ़ी तो पड़ोसी ने पुलिस को दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amazon
दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक घर से 64 वर्षीय महिला राजरानी और उसकी 30 वर्षीय बेटी गिन्नी कराड़ का शव बरामद हुआ। दोनों के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि उनका मर्डर किया गया है। मृतक महिला ऑल इंडिया रेडियो की रिटायर्ड अधिकारी थी। शव के सड़ने से बदबू फैलने लगी तो महिला के पड़ोसी ने पुलिस को जानकारी दी पुलिस जांच में जुटी है।