ओडिशा में 12 लोगों में मिला जानलेवा एंथ्रेक्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
ओडिशा में जानलेवा संक्रामक रोग एंथ्रेक्स के 12 मामले सामने आए। इनमें से एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई है जबकि 2 अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी नौ मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह जानकारी संक्रामक रोगों की निगरानी करने वाले आईडीएसपी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को दी है। बता दें, ओडिशा के कोरापुट जिले के तीन गांवों में ये मामले सामने आए हैं।
