दुनिया के सबसे अकेले व्यक्ति की मौत, अमेजन के जंगल में ढाई दशक अकेले गुजारे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ripples Nigeria
ब्राजील में अमेजन वन के मूल निवासी कबीले के एकमात्र सदस्य की मौत हो गई है। वह दुनिया के सबसे अकेले व्यक्ति के रूप में मशहूर था। वह गड्ढा खोदकर पशुओं का शिकार करने में माहिर था। दरअसल, 1980 के दशक में शिकारियों और तस्करों ने उसके कबीले के सभी लोगों को मार दिया था। हमले में केवल वही बचा था। बीते बुधवार को घास-फूस से बने घर में प्राकृतिक वजहों से उसकी मौत हुई।
