मुंबई में दुष्कर्म कर महिला की हत्या करने वाले को हुई मौत की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ipleaders
मुंबई के साकीनाका में 34 वर्षीय महिला का दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के दोषी 45 वर्षीय मोहन कठवारू चौहान को मौत की सजा सुनाई। उसने 10 सितंबर 2021 को एक टेम्पो में इस अपराध को अंजाम दिया था। कोर्ट बोला- दोषी पर रहम करना, न्याय का उपहास होगा। आरोपी ने पीड़िता पर लोहे की रॉड से भी हमला किया था। इसके चलते उसका पाचन तंत्र नष्ट हो गया था।
