ब्राजील में भारी बारिश और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 100 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: al jazeera
राजधानी रेसिफ़ और इसके महानगरीय क्षेत्र में कार्यरत बचाव दल ने बताया कि ब्राजील में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। 16 लोग अभी-भी लापता थे, खोजबीन के बाद पता चला उनमें से 14 भूस्खलन से दब गए थे और दो पानी की धाराओं में बह गए थे, जबकि 6,000 से अधिक निवासियों को उनके घरों से निकाल लिया गया था।
