भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 29 पहुंची, 34 लोग अभी भी लापता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मणिपुर के नोनी जिले में रेलवे के निर्माणस्थल पर हुए भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या 29 पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्यों में जुटे अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को आठ लोगों के शव मिले। मरने वाले कुल 29 लोगों में से एक सैनिक समेत आठ असम के रहने वाले हैं। 29 जून को टुपुल यार्ड रेलवे निर्माणस्थल पर हुए भूस्खलन के मलबे में अभी भी 34 लोग फंसे हुए हैं।