मोरक्को भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 2,000 पार हुआ, 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
मोरक्को में कल आए भीषण भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। खबर है कि अब मृतकों का आंकड़ा 2,000 से ज्यादा हो गया है और इतने ही लोग घायल बताए जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि इस भूकंप की वजह से करीब 3 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मोरक्को के कई शहर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए हैं।