तुर्किये और सीरिया में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, 15 हजार के अधिक मौतें, 50 हजार से ज्यादा घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nytimes
तुर्कियेऔर सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 15,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं करीब 50 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। तुर्किये के नूरदगी समेत कई शहर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। अस्पतालों और मुर्दाघर के बाहर शवों के ढेर लग गए हैं। राहत और बचाव का काम लगातार जारी है। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है।
