पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बलात्कार के बढ़ते मामलों के चलते आपातकाल लगाने का फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर 'आपातकाल' घोषित करने का फैसला किया। पंजाब के गृहमंत्री अता तरार ने कहा कि प्रशासन को "बलात्कार के मामलों से निपटने के लिए आपातकाल घोषित करने" के वास्ते मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा है कि बलात्कार की घटनाओं पर रोक के लिए सरकार ने विभिन्न मुहिम शुरू की है।
