यमुना के जलस्तर में आई कमी, संकट अभी भी बरकरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news24
रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद यमुना के जलस्तर में अब लगातार कमी आ रही है। लेकिन दिल्ली में अभी भी बाढ़ का खतरा बरकरार है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली के राजघाट में जलभराव देखने को मिला। दिल्ली में मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई थी और आज सवेरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो गई है।