अमेरिका में हिरन हुआ ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: unric
कोविड-19 से दुनिया भर के लोग परेशान हैं। इस बीच कोरोना के जंगली जानवरों में भी फैलने की बात सामने आई। अमेरिका में स्टेटन द्वीप पर सफेद पूंछ वाले हिरनों में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण का मामला सामने आया। अमेरिका में किसी जंगली जानवर में पहली बार कोरोना का संक्रमण पाया गया है। अमेरिका में काफी संख्या में हिरन पाए जाते हैं। वो ज्यादातर मनुष्यों के निकट ही रहते हैं।
