रक्षामंत्री ने तमिलनाडु हेलिकॉप्टर हादसे की जानकारी दोनों सदनों में दी, बताया कैसे हुई दुर्घटना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
राजनाथ सिंह ने बताया, 'वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टर से सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने टीम के साथ सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर सुलूर एयरस्टेशन से उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग सवार थे। वेलिंग्टन में 12 बजकर 15 मिनट पर लैंडिंग से 7 मिनट पहले 12 बजकर 8 मिनट पर सुलूर एयर ट्रैफिक कंट्रोल का संपर्क हेलिकॉप्टर से टूट गया और कुछ देर बाद हादसे की खबर आई।'
